Ayushman Bharat- यूपी वालों ने दिखाया दम, ABHA में 4.77 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा प्रदेश को बनाया नंबर वन

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सबसे ज्यादा 4.77 करोड़ लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) बनाकर यूपी सबसे आगे है। हेल्थ अकाउंट बनने से इन लोगों के जांच व उपचार से जुड़े सभी पर्चे ऑनलाइन उपलब्ध रहते हैं। डाक्टर इनका आभा पंजीकरण नंबर डालकर कंप्यूटर पर इ

4 1 34
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सबसे ज्यादा 4.77 करोड़ लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) बनाकर यूपी सबसे आगे है। हेल्थ अकाउंट बनने से इन लोगों के जांच व उपचार से जुड़े सभी पर्चे ऑनलाइन उपलब्ध रहते हैं। डाक्टर इनका आभा पंजीकरण नंबर डालकर कंप्यूटर पर इनकी बीमारी की पूरी केस स्टडी आसानी से समझ जाता है।

वहीं डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को पर्चे साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होती। अब इस हेल्थ अकाउंट को बनाने के काम में और तेजी लाई जाएगी। आभा दिवस आयोजित होगा और आशा वर्कर ई कवच एप से लोगों का हेल्थ अकाउंट बनाएंगी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की ओर से हेल्थ अकाउंट बनाने के कार्य को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर दिया जा रहा है। 2.73 करोड़ से अधिक हेल्थ रिकॉर्ड को इस पर अपलोड किया जा चुका है।

वहीं अभी तक आभा पर 42,728 डॉक्टरों का पंजीकरण हो चुका है। इन दोनों मामलों में भी यूपी ने सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। अभी बीते सोमवार को स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल से सबसे ज्यादा 33.77 लाख लोगों को ओपीडी में दिखाने के लिए ई टोकन बनाने पर यूपी को पुरस्कृत भी किया गया था। फिलहाल दो साल पहले यह योजना लागू हुई थी और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-UP Politics: बसपा से नजदीकियां बढ़ाकर सपा पर दबाव बना रही कांग्रेस, मुस्लिम वोट बैंक पर बनाए हुए है नजर

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

ध्यान-साधना और एकांत... अध्यात्म की खोज में निकले एक संन्यासी की यात्रा है हिमालय में 13 महीने

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now